फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिष्ट मंडल ने डिप्टी सीएम को दिया क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़ा 12 सूत्री मांगपत्र

Wed, 26 Jul 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन व मोमेंटम सौपते विधायक डॉ. असीम कुमार व सेवरही ग्राम प्
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में डिप्टी सीएम से मिला था ग्राम प्रधानों का शिष्ट मंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तमकुहीराज विधायक की अगुवाई में सेवरही के ग्राम प्रधानों का एक शिष्ट मंडल ने मंगलवार को डिप्टी सीएम व ग्रामीण विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इसमें शिष्ट मंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से जुड़ा 12 सूत्री मांगपत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार की अगुवाई में सेवरही ग्राम प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय समेत अन्य प्रधानों ने डिप्टी सीएम से क्षेत्र की ग्राम सभाओं में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की। इसके बाद मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का भुगतान समय से कराए जाने, एक गांव में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति, छोटे ग्राम सभाओं में कम्प्यूटर चालक व केयर टेकरों का भुगतान अलग से कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने समेत 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

विधायक ने भी डिप्टी सीएम से गांवों के विकास में आने वाली समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया। इस पर डिप्टी सीएम ने प्रधानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आनंद कुमार सिंह, बृजेश राय, वीरेंद्र गुप्ता, हरकेश सिंह, पंकज आर्य, अख्तर अंसारी, प्रमोद सिंह, विश्वनाथ तिवारी, राजेश चौहान, गोविंद प्रसाद, शंभु यादव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें