कसया। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत सोमवार की शाम को कसया राम जानकी मंदिर मठ स्थित शिविर कार्यालय में कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा।
विधायक पाठक ने सैकड़ो लोगों को पार्टी की ओर से जारी फोन नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर साथ ही नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके पार्टी की सदस्यता दिलाई। विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। कार्यकर्ताओं से भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व गांव के प्रत्येक परिवार से सदस्य बनाने की अपील की। कहा कि जन-जन की सेवा को समर्पित मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सतीश मणि त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित मालवीय, चंद्रप्रभा पांडेय, संजीव सिंह शिब्लू, कुंदन, संजीव, जयप्रकाश सिंह, दिनेश गुप्ता,आदित्य तिवारी, नीतीश यादव, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।