फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चकरोड से बेदखली के लिए एसडीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 03 Sep 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। सोमवार को एसडीएम विकास चंद ने तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में चकरोड पर अतिक्रमण का मौका मुआयना किया। विपक्षी की ओर से तहसीलदार न्यायालय के बेदखली के आदेश के विरुद्ध डीएम कोर्ट में अपील बात कही गई, इस पर एसडीएम ने पत्रावली के निस्तारण के उपरांत विधिक कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी रामबिहारी गुप्त ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में इस आशय का शिकायती पत्र सौंपा था किगांव सभा बनाम ईश्वर गुप्ता के मुकदमे में तहसीलदार के न्यायालय से चकरोड की भूमि से बेदखली के आदेश के बावजूद राजस्व विभाग आवश्यक कार्रवाई नहीं कर रहा है। शिकायत के निस्तारण के क्रम में गत शनिवार को नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने सोमवार को एमडीएम के समक्ष गुहार लगाई तो मौके पर पहुंचे एसडीएम दोनों पक्षों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। प्रतिपक्षी बेदखली आदेश के विरुद्ध डीएम कोर्ट में अपील की बात बताए जाने पर एसडीएम ने पत्रावली के निस्तारण होने पर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें