फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए विधायक धरने पर बैठे

Wed, 27 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। दुदही से बरवापट्टी मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में लोग जमुआन घाट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया। लेकिन विधायक और लोग नई सड़क के निर्माण की मांग पर अड़े रहे। विधायक ने कहा कि इस मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

इसके पहले धरनास्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही हैं।

दुदही से बरवापट्टी जाने वाली सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसे बनवाने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया।

विधानसभा में आवाज भी उठाई गई, लेकिन उस पर भी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर बृहस्पतिवार को जिले के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच कर सड़क बनाने की घोषणा नहीं किए तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि दुदही से बरवापट्टी को जोड़ने वाले मार्ग से 30 से अधिक गांव के करीब एक लाख लोगों का यह मुख्य मार्ग है। यह दुदही बाजार जाने और जिला तथा तहसील मुख्यालय के लिए एक मात्र सड़क है। उन्होंने इस सड़क के लिए जल सत्याग्रह करने के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया।

धरने को अनिल पटेल, संजय कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संजय, संतराज यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग संतोष विश्वकर्मा और उनके साथ प्रवीण श्रीवास्तव, प्रिंस मौर्या, अभिजीत सिंह पहुंचे थे।
विज्ञापन


इनकी ओर से आश्वासन देने पर भी बात नहीं बनी। धरने के दौरान लल्लन यादव, राजेश पाल, मुन्ना खरवार, दिनेश गुप्ता, मनोज कुशवाहा, रामअधार यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, बैजनाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें