फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कटौती पर विधायक ने जताई नाराजगी

Fri, 05 Jul 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा से ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती पर क्षेत्रीय विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। नगर पंचायत फाजिलनगर में महज दस से बारह घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि गांव में तीन दिन, तो किसी गांव में चार दिन पर बिजली आपूर्ति की जा रही है। बृहस्पतिवार की दिन के करीब तीन बजे बिजली उपकेंद्र पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नाराजगी जताते हुए बिजली निगम के कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। इस संबंध में जेई संदीप मिश्रा ने कहा कि कुछ कटौती ऊपर से की जा रही। मौसम खराब होने के चलते भी फाल्ट की शिकायतें बढ़ी हैं। फाल्ट की शिकायत मिलते ही उसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें