फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पत्रकारों के लिए भी बीमा व अन्य संसाधनों की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने पत्रकारों के लिए भी बीमा व अन्य संसाधनों की मांग की
विज्ञापन

सेवरही। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के सभी पत्रकारों को भी सरकार की तरफ से 25 लाख रुपये की बीमा तथा मास्क व सैनिटाइजर देने की मांग की है। इसके अलावा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ को भेज गए पत्र में अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि इस संकट काल में अपनी जान जोखिम में डालकर मीडिया कर्मी लोगों तक सही समाचार पहुंचाने के साथ ही साथ उनको जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से पत्रकारों को भी 25 लाख रुपये का बीमा तथा सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके अलावा कई जगह पुलिस कर्मियों द्वारा मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार की शिकायतें भी मिल रही है। जो पूरी तरह अनुचित है। ऐसे मामलों में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें