फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी पड़ोस के घर में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किशोरी पड़ोस के घर में मिली
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाने व जबरन सिंदूर लगाने का आरोप, आरोपी दो बच्चों का पिता, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। कस्बे की एक कॉलोनी में परिवार संग रहने वाली लापता किशोरी पड़ोसी के घर में मिली। आरोपी है कि पड़ोसी ने बंधक बनाकर जबरन उसकी मांग में सिंदूर डाल डाल दिया। नशीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप लगा है। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। आरोपी के खिलाफ मारपीट व बंधक बनाने का केस दर्ज कर मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।
कस्बे की एक कॉलोनी में दो परिवार अगल-बगल रहते हैं। एक परिवार की 14 वर्षीया बेटी बृहस्पतिवार रात से लापता थी। घरवाले उसे तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह किशोरी के पड़ोसी के घर में होने की बात पता चली तो परिजनों व कुछ अन्य लोगों ने पड़ोसी के कमरे में घुसकर किशोरी को बाहर निकाला। आरोपी के कमरे का सामान बाहर फेंक दिया। विरोध पर पड़ोसी की पत्नी के साथ मारपीट भी हुई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और सामान कमरे में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी का आरोप लगाया कि पड़ोसी व्यक्ति ने उसे कमरे में जबरदस्ती रोक लिया था। उसे जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह अचेत हो गई। उसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं। वहीं लड़की के भाई का कहना था कि आरोपी दो बच्चों का पिता है और पति पत्नी ने मिलकर उसकी बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर कमरे में बंद किया और मांग में सिंदूर डाल दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। एसओ खड्डा आरके यादव का कहना है कि किशोरी को जबरदस्ती कमरे में रोका गया था, सिंदूर डालने के बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। आरोपी महबूब के विरुद्ध मारपीट व बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें