फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेईई एडवांस में शोएब को मिली 506वीं रैंक

Mon, 10 Jun 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर के शोएब अहमद खान ने जेईई एडवांस में 506वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। कसया नगर के ब्रह्मा स्थान निवासी शोएब की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा मथुरा जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई है। उनके पिता शमीम अहमद खान एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी में तकनीकी पद पर कार्यरत थे, लेकिन कोविड काल में उनकी नौकरी छूट गई थी। इस समय वे अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उसके इस उपलब्धि पर दादा अनवर अहमद खान, फरीद खान, पप्पू खान ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें