फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगरः छह वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 10:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीया बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची तो घटना की जानकारी से परिजन अवाक रह गए। घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो रहे किशोर आरोपी को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इस बात की जानकारी होते ही मामला गरमाने लगा। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल भेजवाया। आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे छह वर्षीया बालिका को आरोपी किशोर बहला फुसलाकर अपने साथ सरसों के खेत की तरफ ले गया। सुनसान देखकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकला। रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। लोग आरोपी की तलाश करने लगे। अहिरौली बाजार पुलिस को भी खबर दी गई। 

आरोपी किशोर को दूसरे गांव के पास से पकड़कर वापस गांव लाया गया। लोगों की नाराजगी देख अहिरौली एसओ अनिल कुमार ने एसपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ कसया पीयूषकांत राय आदि पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई। पूछताछ के बाद बालिका को महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सकीय परीक्षण हेतु पहले सुकरौली सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर भी पुलिस की हिरासत में है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में उसे अभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें