सुकरौली। कस्बा के पास हाइवे पर एक शिक्षक से कार सवार बदमाशों ने एटीएम और नगदी आदि सामान छीन कर भाग गए। शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी महेशपुर गांव निवासी शिक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि वे शुक्रवार को गोरखपुर जाने के लिए हाटा कोतवाली के बाघनाथ चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आकर बोला कि गोरखपुर चलना है तो आइये मेरी कार है। उसकी बातों में आकर कार में बैठ गया। सुकरौली कस्बा के पास पहुंचा ही था कि कार सवारों ने एटीएम और नगदी ले लिया।