फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन में 96 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से मूल्यांकन शुरू हुआ। मूल्यांकन के तीसरे दिन इंटर 21904 और हाईस्कूल की 26459 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इस तरह चार मूल्यांकन केंद्रों पर बीते तीन दिनों में कुल 96379 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस श्रवण कुमार ने बताया कि उदित नारायण इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 121109 कापियां आवंटित की गई हैं। इसके मूल्यांकन के लिए 477 परीक्षक तैनात किए हैं। मूल्यांकन के तीसर दिन 199 परीक्षा उपस्थित हुए। उपस्थित परीक्षकों ने तीसरे दिन 7873 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, जबकि बुद्ध इंटर कॉलेज में तैनात 512 परीक्षाकों को उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए 149884 कापियां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें