फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साधु के वेश में बदमाशों ने उड़ाया महिला का मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिठहा माफी गांव में साधु के वेश में आए बाइक सवार तीन बदमाश दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र नोच कर भाग गए। शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है। इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मिठहा माफी गांव के रामकेवल कुशवाहा के घर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे तीन युवक बाइक से पहुंचे। तीनों साधु के वेश में थे और भिक्षा मांगने लगे। उनकी पत्नी बासमती भिक्षा देने के लिए अनाज लेकर बाहर निकलीं। झोली में अनाज डालने के दौरान एक युवक ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र नोच लिया और उनको धक्का दे दिया। जब तक महिला संभल पातीं, तीनों बाइक सवार भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।
ग्रामीणों ने आसपास के रास्तों पर काफी देर तक तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस वारदात के बाद लोग सहम गए हैं। गांव वालों का कहना है कि हाल के दिनों में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है। सूचना पर आई पुलिस घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों को घर के भीतर न बुलाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें