मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव में गन्ना सर्वेक्षण कार्य के दौरान एक व्यक्ति पर सर्वे टीम के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा है। सर्वे टीम के कर्मी त्रिभुवन कुशवाहा व राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने सर्वे कार्य रुकवा दिया, जिससे सरकारी काम प्रभावित हुआ। गन्ना प्रबंधक राजेश यादव ने कहा कि सर्वे किसानों के हित में कराया जा रहा है। एसओ अभिनव मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद