खड्डा। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने फीता काटकर किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी।संवाद