पडरौना। राजस्व विभाग के राज्य मंत्री अनूप प्रधान मंगलवार को जिले के भ्रमण पर आएंगे। अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि राज्य मंत्री राजस्व विभाग मंगलवार की सुबह 11:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग और चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें विभिन्न निस्तारित एवं लंबित वादों, राजस्व संहिता की धारा 24, 33/ 34,67, 80 आदि के तहत वाद एवं आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण और आय, जाति, निवास के प्रार्थनापत्रों की समीक्षा बैठक कर तहसीलों का निरीक्षण करेंगे। संवाद