फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास निर्माण में गड़बड़ी पर मंत्री ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर)। ब्लॉक प्रमुख शपथ ग्रहण के बाद जिले के प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री ने मंगलवार को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें आवास निर्माण नहीं होने के बाद भी आवास की तीसरी किस्त भेजने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर सीएचसी विशुनपुरा का मुआयना किया।
समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सबसे पहले पीएम आवास की समीक्षा की। इस दौरान कुछ आवास का निर्माण नहीं होने के बाद भी तीसरी किस्त जारी करने की जानकारी मिली। इस पर प्रभारी मंत्री ने बीडीओ आनंद प्रकाश पर नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने सीएम आवास को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। समूह गठन पर उन्होंने कहा कि केवल गठन से कार्य नहीं चलेगा, जितने समूहों का गठन हुआ है, उसकी पूरी रिपोर्ट कल तक जरूर दें।
विज्ञापन

लघु सिंचाई की समीक्षा में उन्होंने कहा कि किस वर्ग को कितना देना है, कितना लक्ष्य आया है, उसको सार्वजनिक किया जाए। पूर्ति विभाग का समीक्षा में उन्होंने कहा की जनप्रतिनिधि के सामने वितरण कराई जाए। पंचायतीराज विभाग में बताया गया कि कुल 14 पंचायत भवन में से चार पंचायत भवन पूर्ण हैं, जबकि दस पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ब्लॉक क्षेत्र के 397 इंडिया मार्का हैंड पाइप मरम्मत कराना है और 198 हैंडपंपों का रिबोर करने की बात कही गई। उन्होंने बाल विकास परियोजना समेत सभी योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में उन्होंने पौधरोपण किया गया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी विशुनपुरा का निरीक्षण कर कोविड टीकाकरण के बारे में सीएचसी प्रभारी डॉ. लेखिका सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी, बीडीओ आनंद प्रकाश, एसडीएम कोमल यादव, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, सीडीपीओ पूजा रानी, बीडीओ देव मुनि वर्मा, सीओ सदर संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें