फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को खनन अधिकारी ने पकड़ा

Fri, 20 Sep 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप अवैध खनन कर बालू लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को खनन अधिकारी ने सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध बालू के धंधेबाजों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने को लेकर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह की ओर से लगातार छापामारी की जा रही है। बृहस्पतिवार की भोर में वह क्षेत्र में निकले थे। तभी छोटी गंडक नदी से अवैध खनन कर बालू लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को रायपुर गांव के पास देख उन्होंने रोक लिया। मौका मिलते ही ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सुपुर्द कर सीज की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें