फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो जगह माइनर कटने से गन्ना और धान की फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सुमही संतपट्टी गांव से गुजरने वाली सेवरही माइनर को किसी ने बुधवार की रात दो जगह काट दिया। आसपास के करीब 30 एकड़ खेत में धान और गन्ने की फसल डूब गई है। सूचना पर आए नहर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने टूटे हिस्से की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

सेवरही माइनर पकड़ीयार पूरबपट्टी और सुमही संतपट्टी से होकर गुजरती है। बुधवार की रात में किसी ने सेवरही माइनर को दो स्थानों पर काट कर छोड़ दिया। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। नहर सिंचाई विभाग के एसडीओ शमशाद अहमद का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने माइनर के दो स्थानों पर काट कर पानी का बहाव छोड़ दिया था। उसकी जानकारी होते ही मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें