फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मामूली विवाद में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या

Sun, 01 Dec 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। मामूली बात को लेकर शनिवार देर शाम को उपजे विवाद में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या से सनसनी मच गई। वारदात के बाद हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम गांव के लाला टोला में निवासी रामभवन कुशवाहा और महावीर प्रसाद के परिवार के बीच मोबाइल पर बात करने को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
रामभवन पक्ष के लोगों ने महावीर प्रसाद (40) की धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। गांव वालों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। परिजन महावीर प्रसाद को लेकर कोटवा सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने महावीर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर गांव में पहुंचते ही माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल से ही शव को कब्जे में ले लिया और गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। कुछ देर बाद एएसपी रितेश सिंह गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में कोई पुराना विवाद नहीं था। अचानक दोनों परिवार के युवकों के बीच विवाद हुआ और मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। देर रात तक एएसपी और खड्डा सीओ उमेश चंद्र भट्ट गांव में जमे रहे। पीड़ित पविार की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई। एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि मुकदमे की कार्रवाई चल रही है। अचानक हुए विवाद में मारपीट के दौरान हत्या हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें