फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के सुधियांनी रेलवे क्राॅसिंग के पास रविवार की शाम अनियंत्रित बाइक की चपेट में आए 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग के सुधियानी रेलवे क्राॅसिंग के पास क्षेत्र कोडरा निवासी 55 वर्षीय जमुना प्रसाद मकान बनवा रहे थे। रविवार को शाम करीब सात बजे वे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पिपराइच की तरफ से आ रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया थ। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। चालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें