फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच

Sat, 23 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। झुंगवा निवासी महंथ सिंह (55) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगरधूस रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि परिवार वाले जहरीला पदार्थ खाने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें