फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Tue, 13 Feb 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा में सोमवार की शाम करीब सात बजे बाजार से घर लौट रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। पचफेडा गांव निवासी 50 वर्षीय बाबूराम सिंह बाइक से बाजार करने पकड़ियार गये थे। वहां से घर लौट रहे थे। वे पचफेड़ा गांव के पास घर की तरफ जाने के लिए नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग को पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें