वीबीडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पडरौना के टॉपर बच्चों को सम्मानित करते प्रबंधक शिवादत्त मिश्र।
पडरौना। वीबीडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रबंधक शिवदत्त मिश्र ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन के परिश्रम का परिणाम नहीं होता है। इसके लिए निरंतर परिश्रम करना पड़ता है। इसलिए विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर उसे पाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने 93 प्रतिशत अंक लाने वाले आर्यन सिंह पटेल, 92.8 प्रतिशत अंक लाने वाले निहाल पांडेय, 91 प्रतिशत अंक लाने वाले अनन्या के अलावा अभिनंदिनी और अभिनव गोंड को पुरस्कृत किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य उदयभान पांडेय, उप प्रधानाचार्य अनीता राय, संजीव सिंह, आरपीएन पांडेय, अजीत चौबे, अखिलेश राय, एसपी मिश्रा, संचय चौधरी, अभिनाश सिंह आदि मौजूद रहे।