कसया/टेकुआटार। संस्कृत पब्लिक स्कूल टेकुआटार परिसर में शनिवार की शाम वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिकोत्सव में विद्यालय की अर्पिता, आकृति, कीर्ति, आयुषी, अनामिका, वंदना, शालू, आराध्या, पायल, सुष्मिता और मानसी ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों का उत्साह वर्धन होता है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए। इसके बाद अर्चना मद्धेशिया, अंशिका मद्धेशिया, धीरज यादव आदि सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर मनीष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. मैनेजर सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, राजन कुमार गुप्ता, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।