पडरौना। पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित सात पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। थाना रामकोला पुलिस ने अब्दुल मन्नान शाह पुत्र बदरूद्दीन, रुस्तम शाह पुत्र मोहम्मद राजा उर्य राजदवान लनवासी अहिरौली दुबौली, टोला तकिया, थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार, लड्डन शाह पुत्र अफसर शह उर्फ दवान निवासी रामपुर जियुधर गांव, नाजिम पुत्र सफिउल्लाह निवासी पिपरा कनक बोधा टोला थाना पटहेरवा, खुशबद्दूीन पुत्र बिलदन निवासी बखरा खास गांव थाना गौरी बाजार जिला देवरिया और थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने मुमताज आलम पुत्र मुन्ना देवान निवासी पठानी टोला सलेमगढ़ थाना क्षेत्र तरयासुजान व पप्पू शुक्ला पुत्र उपेंद्र निवासी जर्दा भैसहां थाना खोराबार जिला गोरखपुर को पशु तस्करी के मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। संवाद
अनाज वितरण में धांधली करने वाले कोटेदार पर केस दर्ज
पडरौना। रामकोला ब्लॉक के अडरौना गांव निवासी बशीर ने आइजीआरएस पर शिकायत कर गांव के कोटेदार सुग्गन प्रसाद पर राशन वितरण में धांंधली की शिकायत की थी। कप्तानगंज के पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने 27 मार्च को कार्ड धारकों का बयान दर्ज किया। इसमें कम राशन देने और स्टाक और वितरण में अंतर मिला। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने रामकोला थाने में तहरीर देकर कोटेदार बशीर पर राशन वितरण में धांधली का केस दर्ज कराया। सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि कप्तानगंज के पूर्ति निरीक्षक ने अडरौना गांव के कोटेदार बशीर के विरुद्ध राशन वितरण में धांधली की तहरीर दी है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद