फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वार्षिकाेत्सव में पुरस्कृत हुए मेधावी

Tue, 13 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। प्रताप नारायण इंटर कालेज बांसगांव जमुआन परिसर में सोमवार को वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह हुआ। दसवीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की विदाई और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसी भी लक्ष्म की प्राप्ति के लिए बच्चों को अनुशासित और संस्कारित होना नितांत आवश्यक है। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गौंड ने कहा कि वर्तमान परिवेश के बच्चों में संस्कार और अनुशासन का अभाव दिख रहा है। इसको दूर करना शिक्षकों के साथ अभिभावकों का भी दायित्व है। कार्यक्रम को दुदही बीडीओ रामराज कुशवाहा, संस्थापक प्रताप नारायण कुशवाहा, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शक्ल, रमेशचंद्र कुशवाहा, ज़ैनुदिन अंसारी आदि ने संबोधित किया। अंत में प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें