फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से करें पढ़ाई

Tue, 13 Feb 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। किसी भी क्षेत्र में मिली सफलता एक दिन का परिणाम नहीं होती है। निरंतर परिश्रम करना पड़ता है। जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी के साथ पढ़ाई करें।
विज्ञापन

ये बातें सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहीं। वे सोमवार को क्षेत्र के भठही खुर्द स्थित जनकल्याण शिक्षा समिति इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है। शिक्षा से अनुशासन की सीख मिलती है। अनुशासित व्यक्ति कभी भी किसी का बुरा नहीं करता। अनुशासित शिक्षा से जीवन के हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य निर्मला त्रिपाठी, चौरा खास थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति, उद्भव त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, प्रदीप दुबे, पट्टू लाल श्रीवास्तव, राजन राय, रामू प्रसाद, रमेश यादव आदि ने संबोधित किया। इसके बाद विद्यालय की दीपा यादव, काजल शर्मा, प्रतिभा गुप्ता, पूजा पांडेय आदि छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में प्रधानाचार्य गौरीशंकर लाल श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंदर शर्मा ने किया। इस दौरान शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रदीप दुबे, कश्यप कुमार, गिरजेश त्रिपाठी, निर्मला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-
सफलता के लिए कठिन परिश्रम जरूरी

तुर्कपट्टी। क्षेत्र के ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर के लखीबाग में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विदाई कार्यक्रम हुआ। बोर्ड परीक्षार्थियों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजय कृष्ण सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। जीवन में सफलता का स्वाद चखने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। इसलिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए ईमानदारी से परिश्रम करना चाहिए। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त शिक्षक देवता मिश्र आदि ने संबोधित किया। इसके बाद हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को उपहार देकर विदा किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर पटेल, सत्यप्रकाश सिंह, महातम गुप्ता, सिराजुद्दीन अंसारी, विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें