फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेधावी बेटियों और बेटों ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
नीट में सफल होने पर पडरौना शहर के महिला अस्पताल परिसर में अनन्य सिंह राणा को मिठाई खिलाकर बधाई
विज्ञापन
पडरौना। नीट-यूजी का परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल हो गया। कस्बों और गांवों के होनहारों ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। पडरौना, सेवरही, दुदही, फाजिलनगर, तुर्कपट्टी, कसया और गुरवलिया बाजार समेत पूरे जिले के मेधावियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पडरौना शहर के अनन्य सिंह ने 9676वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम बढ़ाया है। अनन्य के पिता राणा प्रताप सिंह फार्मासिस्ट व चाचा डीएन सिंह मुख्य फार्मासिस्ट हैं। इस सफलता पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय ने मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर बधाई दी। इस मौके पर बलराम गुप्ता, विद्यानंद सिंह, अनिल मणि त्रिपाठी, अंकुर उपाध्याय, प्रतिमा उपाध्याय, सुमन शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
सेवरही नगर पंचायत के जानकी नगर के लालबाबू प्रसाद के बेटे आलोक जायसवाल ने 8937वीं रैंक प्राप्त की है। आलोक की इस सफलता पर विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू और चेयरमैन सोनिया जायसवाल ने बधाई दी है। दुदही नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी शिक्षक अरविंद कुमार दूबे की बेटी गरिमा दूबे ने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 6926 वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड नंबर-9 निवासी ओमप्रकाश बरनवाल की बेटी लक्ष्मी बरनवाल ने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 5094वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की। दोनों बेटियों ने डॉक्टर बनकर देश सेवा करने का संकल्प लिया है। चेयरमैन प्रतिनिधि अजीम आलम, इमरान आलम और शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। फाजिलनगर कस्बे के जाकिर हुसैन की बेटी जायरा हुसैन ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही और व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने जायरा के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
गुरवलिया बाजार के देवपोखर निवासी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने चौथे प्रयास में 9232वीं रैंक हासिल की है। तुर्कपट्टी क्षेत्र के मटिहनिया गांव निवासी अतुल त्रिपाठी के पुत्र प्रशांत त्रिपाठी ने 588 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 14,407 वीं रैंक हासिल की है। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। इसी क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी पंकज सिंह की बेटी सोनाली सिंह ने भी तीसरे प्रयास में 560 अंक (98.48 परसेंटाइल) हासिल कर ऑल इंडिया 29,884वीं रैंक (ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 3,641वीं रैंक) हासिल की है। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, राधेश्याम पांडेय, अंकुर सिंह और सतीश सिंह सहित शुभचिंतकों ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कसया क्षेत्र के बटेसरा निवासी राजेश गुप्ता के पुत्र अटल गुप्ता ने दूसरी बार 5832वीं रैंक हासिल की है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार की बेटी शांभवी ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उर्तीण की है। उनका सपना डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। होनहारों की सफलता पर परिजनों,ग्रामीणों और अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा ने मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विशुनपरा क्षेत्र के डुमरी निवासी कमलेश शुक्ला की पुत्री प्रार्थना शुक्ला ने 20,000वीं रैंक हासिल की है। इससे परिवार खुशी का माहाैल है। रतनवा मछरहा निवासी धर्मराज यादव ने 19,238वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें