फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के मेधावी पुरस्कृत

Sat, 20 Apr 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
स्वर्गीय बीके सिंह की याद में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावी छात्र सम्मानित।
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावा पब्लिक सेकेंडरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद रहे स्वर्गीय बीके सिंह की याद में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। 31 मार्च को आयोजित इस परीक्षा में जूनियर, हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

इसमें जूनियर वर्ग के कौशल कुशवाहा, हाईस्कूल के अविनाश शाह और इंटर के कपूर ने परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें आयोजकों की तरफ से लैपटाॅप देकर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह द्वितीय स्थान लाने वाले सुरभि तिवारी, नेहा यादव, संदीप वर्मा को टैबलेट और तीसरे स्थान पर रहे संदीप कुशवाहा, प्रियांशु पांडेय और कुंदन गुप्ता को टेबल फैन व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा तीनों वर्गों के 45 छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय बीके सिंह कम उम्र में ही समाज में अपनी एक अगल पहचान बनाने के साथ बेहतर शिक्षक के रूप में अपने को स्थापित किया था। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण का माहौल दिया। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। सेवनिवृत्त अपर जिला सत्र न्यायाधीश सगीर आलम ने कहा कि शिक्षक और प्रधानाचार्य के रूप में स्वर्गीय बीके सिंह की विशेष पहचान रही है। उनकी याद में शिक्षा से जुड़े आयोजन करना ही उनके प्रति च्ची श्रद्धांजलि होगा। कार्यक्रम को विधायक विनय प्रकाश गौड़, जिला पंचायत सदस्य ईंजीनियर मनोज सिंह, बंका सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य व्यास सिंह, आद्या पांडेय, रामायण राय, प्रभुनाथ शुक्ल आदि ने संबोधित किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता रामायण सिंह और संचालन संतोष गुप्ता संगम ने किया। अंत में समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय सिंह, विजय कुमार शुक्ल, शिवनारायण सिंह, जीतेंद्र सिंह, राजकपूर राय, डाॅ. संजय गुप्ता, प्रदीप राय, ब्रजभूषण शुक्ल, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें