फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हार्डवेयर और फर्नीचर की दुकान में लगी आग

Sat, 20 Apr 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलवा कारखाना-जौरा बाजार। कनौरा चौराहे पर एक हार्डवेयर और फर्नीचर के दुकान में आग लग गई। दमकल ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन

फाजिलनगर क्षेत्र के कनौरा चौराहा स्थित एक हार्डवेयर और फर्नीचर के दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटों को देखा तो दुकान की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


कनौरा चौराहे पर वहीद राजा की हार्डवेयर और परसौनी निवासी विनोद राव की फर्नीचर की दुकान है। दुकान में ही फर्नीचर बनाने व बना हुआ फर्नीचर रखा रहता है। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे आग लग गई। दुकान से लपटें उठने लगीं। आग की लपटों को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई। तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने नुकसान आ आकलन किया। विनोद राव ने बताया कि मेरा सात लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, वहीद राजा ने बताया कि मेरी हार्डवेयर की दुकान में 8 लाख का सामान नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें