फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानसिक दिव्यांग की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित घाघी पुल के पास सोमवार की भोर में किसी वाहन की चपेट में आने से मानसिक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मधुरिया चौकी पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घाघी पुल के पास एनएच-28 पर सोमवार की भोर में वह किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। उनके शरीर पर आठ से दस कपड़े थे। उनके पास कचरे से भरा बड़ा थैला मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति मानसिक दिव्यांग लग रहा है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें