पडरौना। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की पडरौना ब्लॉक इकाई की तरफ से सोमवार को सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें रोजगार सेवकों ने बीते आठ माह से बकाया मानदेय, ईपीएफ और एचआर पॉलिसी सरकार से दिलाने के लिए सदन में आवाज उठाने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जायसवाल की अगुवाई में सदर विधायक मनीष जायसवाल को दिए गए ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि वे पिछले 20 वर्ष से सेवा दे रहे हैं। पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से मनरेगा संबंधित कार्यों को संपादित करा रहे हैं। लेकिन सरकार को उनका ख्याल नही है। बीते आठ माह से मानदेय बकाया है, जिसके चलते परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मानदेय से कटौती की गई ईपीएफ की धनराशि यूएन खाते में जमा कराने की पहल करने, सभी रोजगार सेवकों के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने की व्यवस्था कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
इस दौरान बसिंदर प्रसाद, दिगंबर पाठक, गिरिजा देवी, सुरेंद्र कुमार, सोनम सिंह, ललिता कुशवाहा, हरिलाल यादव, शैलेश गुप्ता, जाकिर अली, अमरनाथ गुप्त, रामसूरत प्रसाद, मुन्ना यादव, संगीता देवी, अरुण गौतम, विजय कुमार, निर्मला देवी, अनुराधा तिवारी, रंजीत भारती, विनय मिश्रा, रामभरोसा प्रसाद आदि मौजूद रहे।