फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतकर्मियों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Sun, 01 Apr 2018 11:27 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध कर रहे विद्युतकर्मियों ने रविवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगरपालिका अध्यक्ष को सौंपा। इन लोगों ने मुख्यमंत्री का ध्यान विद्युतकर्मियों की समस्या की तरफ आक़ृष्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 16 मार्च को टेंडर प्रकाशित कर पांच महानगरों और सात जनपदों की बिजली वितरण व्यवास्था निजी फ्रेंचाइजी को सौंपने के निर्णय का संगठन विरोध करता है। इन कर्मचारियों का कहना है कि पिछले एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में 21 प्रतिशत, तहसील क्षेत्रों में 17.77 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 9.10 प्रतिशत बिजली आपूर्ति में वृद्घि हुई। इस अवधि में करीब 23 हजार खराब ट्रांसफार्मर बदले गए हैं और 14 हजार से अधिक नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

इसके अलावा करीब 32 लाख लोगों को नए बिजली कनेक्शन देने के साथ ही 57 हजार से अधिक मजदूरों के घरों में भी बिजली पहुंचाई गई है। 
इस दौरान जेई बबलू चौधरी, घनश्याम कुमार सिंह, मेराज अंसारी, जयनारायण यादव, जेई दीपक कुमार, जेई विश्वंभर प्रसाद, संतोष मिश्र, राजेश सिंह, धनंजय मिश्र, सत्यम श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, रितेश सिंह, दिनेश कुशवाहा, जेई ओमप्रकाश यादव, राजेश दूबे, दिनेश प्रसाद, संजय दूबे, अनिल श्रीवास्तव, दीपक सहित कई विद्युतकर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें