फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेन चलाने के लिए ज्ञापन सौंपा

Sat, 03 Dec 2016 11:53 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन कराने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पडरौना के स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अमान परिवर्तन के कई वर्ष बीतने के बाद भी स्थाई रूप से इस रूट पर लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष जहीरुद्दीन की अगुवाई में कार्यकर्ता पडरौना स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक से मिले। इन लोगों ने बताया कि अब तक इस रूट पर केवल साप्ताहिक ट्रेनों का ही संचालन हो पाया है। इस रूट पर चलने वाली गोरखपुर-गुवाहाटी एक्सप्रेस और हाबड़ा-रामनगर एक्सप्रेस पिछले सप्ताह बंद हो चुकी हैं। दो अन्य ट्रेन आनंद बिहार-छपरा और कटिहार-फिरोजपुर एक्सप्रेस भी अगले सप्ताह अपने सभी फेरे पूरे करने के बाद बंद हो जाएगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
इस दौरान मनीष जायसवाल, उपेंद्र प्रताप सिंह, अखलाक खान, गोपाल कुमार रावत, फजले आलम, साबिर अली, सचिन राय, अतुल दुबे, पवन कुमार कुशवाहा, अमरजीत तिवारी, इरशाद अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें