कसया। बिजली घर के विद्युत उपकेंद्र पर चल रहे तीन दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर के तीसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। जिनकी समस्याओं का समाधान किया गया। उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए मेगा कैंप शिविर को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
शिविर में मुख्य रूप से बिल सुधार, भार वृद्धि, मीटर खराबी, बिल संशोधन और लोड बदलने से जुड़ी शिकायतें सामने आई। अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन ने बताया कि शिविर अभी दो दिन और चलेगा। 21 और 22 जुलाई को भी कैंप अपनी निर्धारित समय से लगेगा।