फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेगा ब्लाॅक आज से, निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें

Sat, 12 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर में 12 अप्रैल से होने वाले रिमाडलिंग कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से मेगा ब्लाॅक लेने की घोषणा की गई है। इसके चलते कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन सहित तीन पैसेंजर ट्रेनें 14 अप्रैल से तीन मई के बीच निरस्त रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता के मूलभूत ढांचे में विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर 12 अप्रैल से तीन मई के बीच गोरखपुर से गोरखपुर कैंट तक 3.5 किमी और कुसुम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच 14 किमी में थर्ड लाइन के विस्तार के साथ नान इंटरलॉक का कार्य कराया जाना है। इसको लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रेल मार्ग पर मेगा ब्लाक लिया जाना है। इसके चलते गोरखपुर-थावे रेलमार्ग और गोरखपुर-नरकटियागंज रेलमार्ग से गुजरने वाली डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस, कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें