पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को इस विशेष अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में बताया गया कि एक से तीन अप्रैल तक जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का संचालन होगा। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जल-जनित बीमारी जैसे कालरा से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल का सेवन करने और ताजा भोजन का सेवन करने के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रेरित करें।