फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छितौनी-तमकुही रेल परियोजना से खुलेंगे विकास के नए द्वार

Sun, 23 Mar 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। पिछले 18 वर्ष से बंद पड़ी छितौनी तमकुही रेल परियोजना को बजट मिलने की खुशी में शनिवार को छितौनी रेलवे स्टेशन पर छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय रहे। सांसद ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से बिहार यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। विधायक ने कहा कि शिलान्यास के लगभग 18 वर्षों से इस परियोजना को पूर्ण कराने के लिए लोग संघर्ष कर रहे थे, लेकिन बीते एक दो वर्षों में संघर्ष समिति के साथ पत्रकार बंधुओं की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें