फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीएड परीक्षा की तैयारियों पर हुई चर्चा

Wed, 07 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड को शुचितापूर्ण कराने की चर्चा की गई।
एडीएम देवीदयाल वर्मा ने कहा कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्राध्यक्ष अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा चार जोनल मजिस्ट्रेट, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और आठ केंद्र प्रतिनिधि की ड्यूटी लगाई गई है।
एएसपी रितेश कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त फोर्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यदि कहीं अधिक फोर्स की आवश्यकता पड़ती है तो उसे भी उपलब्ध कराया जाएगा।
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि इस परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, परीक्षार्थियों के इंट्री के समय फोटो मिलान, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, हैंडपंप, विद्युत आदि की तैयारी में कोई लापरवाही क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा के नोडल अधिकारी व उदित नारायण पीजी कॉलेज के प्रधाचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, सदर एसडीएम महात्मा सिंह, सदर तहसीलदार सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें