फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता’
विज्ञापन

लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई, जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने दी हिदायत
बीईओ दुदही और सेवरही को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर शाम डीएम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
इन दोनों बिंदुओं पर अधिकारियों को विशेष ध्यान दें। बीएसए द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी न दे पाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उन्हें पहले स्वयं विभागीय स्तर पर बैठक कराने का निर्देश दिया। कायाकल्प योजना की समीक्षा के दौरान जिले के 2461 विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शत प्रतिशत नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को विद्यालयों में इंडिया मार्क टू हैंडपंप ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बीएसए को जहां-जहां हैंडपंप खराब हैं, उनकी सूची सोमवार तक डीपीआरओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने सभी प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में मिनी हैंडवॉश, शौचालयों की मरम्मत समेत टाइल्स, सीमेंटेड टंकी का निर्माण जिला पंचायत से कराने का निर्देश दिया। जलापूर्ति, रसोई गैस, श्यामपट्ट, रंगाई-पुताई आदि कार्यों को कंपोजिट ग्रांट से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बीईओ दुदही व सेवरही को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की नसीहत दी। इस दौरान सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, सीएमओ डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल, बीएसए विमलेश कुमार, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें