फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी में दवाएं कम, मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही

Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल का दावा सभी दवाएं उपलब्ध, फिर भी बाहर से दवा खरीदने को विवश हैं मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कसया। नगर स्थित सीएचसी में बृहस्पतिवार को ओपीडी में दिखाने आए मरीजों ने बताया कि अंदससे कुछ दवाएं मिली हैं, लेकिन ज्यादातर दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ीं। मरीजाें ने बाहर से दवा खरीदने की खुद जानकारी दी। सीएससी में अल्ट्रासाउंड को छोड़कर लगभग सभी जांच और दवाएं उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी ने बताया कि सीएचसी पर सभी दवा और जांच उपलब्ध है। अल्ट्रासाउंड को छोड़कर सभी जांचें सीएचसी में हैं। कोई स्वेच्छा से बाहर जांच करा रहा है, तो वह स्वतंत्र है। अस्पताल में सीबीसी, एचआईवी, टीबी, मलेरिया, डेंगू, कालाजार, एलएफटी, सीरम आदि जांचें हो रही हैं। डेंगू के मरीजों के लिए चार बेड का वार्ड बनाया गया है। यहां अभी कोई डेंगू का मरीज नहीं है। अस्पताल में औसतन 5 से 8 लोगों का प्रतिदिन डेंगू जांच किया जा रहा है।

सीएचसी कसया में दांत का इलाज कराने आई थी। डॉक्टर देखे हैं। दवा भी लिखे हैं, जिसमे कुछ दवाई तो अंदर ही मिल गईं, कुछ बाहर से खरीदनी पड़ी है।
बतासी देवी, मरीज, निवासी सपहा


आंख में दिक्कत थी। डॉक्टर को दिखाए हैं। डॉक्टर दवा लिखे हैं। कुछ दवाई अंदर ही मिल गई है, लेकिन एक दवा नही मिली है। बोले हैं कि बाहर से ले लीजिएगा।

संजय कुमार, मरीज, निवासी कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें