कोविड की रोकथाम के लिए मिले उपकरण
एमएलसी एके शर्मा की तरफ से भेजा गया सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डीएम ने बताया है कि जिले में कोविड की रोकथाम और मरीजों के बेहतर उपचार के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, कोविड मेडिकल किट और स्टीम इन्हेलर मिले हैं। इससे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि जिले में कोविड पर प्रभावी रोकथाम और मरीजों के बेहतर इलाज के लिए पूर्व आईएएस एवं एमएलसी एके शर्मा की तरफ से 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 1000 कोविड मेडिकल किट और पांच स्टीम इन्हेलर भेजा गया है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और स्टीम इन्हेलर का उपयोग जिला अस्पताल के एल-2 हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के लिए किया जा रहा है और मेडिकल किट निगरानी समितियों के माध्यम से जिन व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण हैं, उन्हें वितरित किया जा रहा है । इसके लिए डीएम ने एमएलसी के प्रति आभार जताया है।