फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मरीजों की भीड़ से चरमराई मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था

Sun, 14 Apr 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की भीड़ से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजों को दवा लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही दवा काउंटर पर महिला व पुरुष मरीजों की अलग-अलग लाइन लग रही है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में गर्मी बढ़ने के साथ ही बुखार, खांसी, डिहाइड्रेशन समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी दवा काउंटर नहीं बढ़ने से मरीजों को दवा लेने में एक घंटे से अधिक का समय लग जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12 बजे तक 812 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। सुबह से दोपहर तक ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष के आगे मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज दवा काउंटर पर पहुंच गए। एक ही दवा काउंटर पर महिला व पुरुष मरीजों की अलग-अलग लाइन लगी थी। लाइन में खड़े बृजेश, सुरेंद्र गुप्ता, बद्री प्रसाद का कहना था कि एक तो उपचार के लिए उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। अब दवा के लिए भी लाइन में बारी का इंतजार कर रहा हूं। करीब एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद उन्हें दवा मिल सकी। इसी तरह सोनमति प्रजापति, इंदू देवी का कहना था कि एक ही दवा काउंटर होने से उन्हें दवा लेने में काफी परेशानी हुई है। अगर दवा काउंटर एक और खोल दिया जाय तो इस समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के कारण मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। दवा काउंटर पर कभी-कभार ही लंबी लाइनें लगतीं हैं। दवा काउंटर को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। काउंटर की संख्या बढ़ने के बाद मरीजों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें