फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक पर नीलगाय ने लगाई छलांग, युवक घायल

Sun, 14 Apr 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हरपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम अचानक एक नीलगाय ने बाइक पर छलांग लगा दी। इसके कारण बाइक सवार 24 वर्षीय युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजवाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा बुजुर्ग गांव के निवासी मुनीर अपनी बाइक से शनिवार की शाम करीब चार बजे पडरौना से घर लौट रहे थे। अभी वह हरपुर गांव के प्राथमिक स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचे थे कि अचानक बाइक पर एक नीलगाय ने छलांग लगा दी। इससे बाइक सवार मुनीर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें