फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज परिसर बना वाहनों का स्टैंड... मरीजों की जान पर आफत

Sat, 19 Jul 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीज को व्हीलचेयर पर ले जाते तीमारदार। संवाद 
विज्ञापन
पड़रौना। मेडिकल कालेज परिसर इन दिनों वाहनों का स्टैंड बना हुआ है। गेट पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा होने से इमरजेंसी में गंभीर रोगियों को ले जाने में परेशानी हो रही है। वहीं एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने कहा कि मेडिकल कालेज गेट के अलावा वाहनों को कही अन्य जगहों पर खड़ा करने की व्यवस्था बनाई जाए। मेडिकल कालेज में प्रतिदिन इलाज के लिए 1700 से अधिक मरीज आते हैं। मरीजों के साथ आए तीमारदार अपने वाहनों को जहां तहां मेडिकल गेट, इंमजेंसी के सामने, एमसीएच विंग परिसर में खड़ा करके पर्ची कटवाने, मरीज का इलाज कराने के अलावा लंबे समय तक अस्पताल में रुकते है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल में आने वाले दूसरे मरीजों को इलाज में काफी परेशानी होती है। खड्डा क्षेत्र से अपने बेटी का इलाज कराने आए प्रशुराम ने बताया कि मेडिकल कालेज में वाहनों को खड़ा करने के लिए उचित व्यवस्था नहीं बनाया गया है।
जिससे यहां वाहनों को जैसे तैसे खड़ा कर लोग अस्पताल में चले जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को होती है। अगर वह एंबुलेंस से अपने घर से 20 मिनट में अस्पताल पहुंच रहे हैं तो इमरजेंसी गेट तक जाने में पांच मिनट लग जाएगा। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी होती है। परिसर में खडे़ राजकुमार ने बताया कि इमरजेंसी गेट व मेडिकल कालेज गेट पर भी वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे मरीजों को ओपीडी में जाने में परेशानी हो रही है। यहां स्टैंड के लिए बेहतर व्यवस्था किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें