फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मध्यस्थता से मनमुटाव दूर, एक साथ रहने को राजी

Mon, 06 Apr 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
‎तुर्कपट्टी। मनमुटाव के चलते अलग रह रहे दंपती के बीच सुलह हो गया। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

छहूं निवासी मोतीलाल की पुत्री पार्वती का विवाह कसया थाना क्षेत्र के सपहा निवासी मुकेश के साथ हुआ था। कुछ समय बाद आपसी मतभेद बढ़ने पर पार्वती अपने मायके में रहने लगी थी। इस बीच मुकेश ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद समाधान की प्रक्रिया शुरू हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पैरा लीगल वालेंटियर रामाश्रय पांडेय ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई। समझाने व कानूनी पहलुओं की जानकारी देने के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और वे दंपती पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान थानाध्यक्ष आलोक यादव, एसआई संतोष कुमार, विनायक यादव, अंकित, हेड कांस्टेबल श्यामजनम यादव, बीपीओ जितेंद्र कुमार, प्रदीप मौर्य, महिला कांस्टेबल ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें