फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरओबी निर्माण के लिए आज होगी पैमाइश

Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के नोनियापट्टी के पास आरओबी बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए शुक्रवार को सड़क की पैमाइश कराई जाएगी। एसडीएम ने सड़क की जमीन पैमाइश करने के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम गठित की है। सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि रेलवे की तरफ से नोनियापट्टी के पास स्थित रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण कराया जाना है। इसका कुछ हिस्सा रेलवे के अलावा कठकुइंया रोड की तरफ से जाने वाली सड़क तक पहुंच रहा है। इसका सीमांकन शुक्रवार को कराया जाएगा। सड़क का सीमांकन कराने के लिए नायब तहसीलदार की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। सीमांकन के बाद यदि कोई अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें