बोदरवार। नेहरू युवा चेतना केंद्र की तरफ से रविवार स्थानीय बाजार में चौपाल का आयोजन हुआ। इसें आजीविका गारंटी मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया गया। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना है। इसलिए आजीविका के साधनों को सुदृढ़ कर सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक रोजगार पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। ज्यादा रोजगार के दिन, समय पर मजदूरी भुगतान, बायोमेट्रिक हाजिरी और एआई पर आधारित निगरानी समेत अन्य सभी बदलाव पारदर्शिता बढ़ाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।