फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Mon, 26 Jan 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का अब स्थायी समाधान होगा। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से दो करोड़ की लागत से करीब डेढ़ किमी लंबे नाले का निर्माण कराया जाएगा। नाला नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में कई मोहल्लों में पानी भर जाता था। इससे लोगों को घुटने भर पानी से निकलना पड़ता था। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर में शामिल गांवों में जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए नाला निर्माण के लिए काफी दिनों से लोग मांग कर रहे थे। अंतत: लोगों की परेशानियों को समझते हुए पंचायत ने डेढ़ किमी नाले के निर्माण पर मुहर लगा दी।
सभासदों का कहना है कि नाला नहीं होने के कारण चार से पांच वार्ड के लोगों को जलभराव होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर पंचायत के ईओ संजय तिवारी ने कहा कि इस निर्णय से न केवल जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि नगर की साफ-सफाई, जनस्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें