फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर का पहला एनक्यूएएस सर्टिफायड आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना चकदेईया

विज्ञापन
भारत सरकार से निरीक्षण हेतु आई दो सदस्यीय टीम के साथ सीएचसी की स्वास्थ्य टीम।संवाद
विज्ञापन
-हर्षित हुए स्वास्थ्य कर्मी, सीएमओ ने दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर का पहला एनक्यूएएस सर्टिफायड आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना चकदेईया बना है। सीएचसी कसया के अंतर्गत इसका 30 मई को भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने दौरा कर गुणवत्ता का आंकलन किया था। टीम के पैमाने पर खरा उतरने के बाद यह सफलता मिली है।
विज्ञापन

भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के सभी मानकों के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र का आकलन किया था। इसका परिणाम बृहस्पतिवार को आया, जिसमें चकदेईया को 89.84 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुशीनगर ने प्रथम एनक्यूएएस प्रमाणपत्र का गौरव प्राप्त किया, जिससे स्टाफ के साथ ही सीएचसी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी खुश हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने सीएचसी प्रभारी डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी एवं उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें